फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Head constable daughter Shaista became a puzzle for the police

Umesh Pal Hatyakand :हेड कांस्टेबिल की बेटी शाइस्ता पुलिस के लिए बन गई पहेली

Fri, 24 Mar 2023 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी काफी दिनों से कह रहे हैं कि शाइस्ता न मिलीं तो उस पर इनाम बढ़ाया जाएगा। उसके पोस्टर जारी किए जाएंगे लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Head constable daughter Shaista became a puzzle for the police
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के लिए पहेली बन गई है। उसकी तलाश में प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक छापेमारी की जा रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन


दूसरी ओर शाइस्ता ने अपने वकीलों के माध्यम से याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं, इससे साफ है कि वे कम से कम अपने वकीलों के संपर्क में तो है ही लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन

शाइस्ता परवीन हेड कांस्टेबल फारुख की बेटी है। शादी से पहले वह अलग-अलग थानों के सरकारी क्वार्टर में रही है। उसकी परवरिश का ज्यादा हिस्सा प्रतापगढ़ में बीता। यहां भी पट्टी कोतवाली में फारुख का परिवार कई साल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानों के हेडक्वार्टर में पली-बढ़ी इसलिए जानती है सब दांवपेंच

यहीं रहते हुए शाइस्ता की अतीक से शादी हुई थी। वह थाने के क्वार्टर में पली बढ़ी है, हेड कांस्टेबल की बेटी है, इसलिए पुलिस के दांवपेंचों से अच्छी तरह वाकिफ है। कई बार ऐसा हुआ कि पुलिस ने किसी गांव में दबिश दी, पता चला कि शाइस्ता कुछ घंटे पहले ही निकल गई। वह लगातार अपनी रिहाइश बदल रही है।

मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रही है। न ही वे अपने करीबियों से संपर्क में हैं। इसी कारण पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है। शाइस्ता को पकड़ने के लिए पुलिस राजरूपपुर, चकिया, मरियाडीह, असरौली, असरावल, हटवा और पूरामुफ्ती के तमाम गांवों में दबिश दे रही है।

उसे कौशांबी के कछारी इलाकों के गांवों में भी खोजा रहा है। पुलिस अधिकारी काफी दिनों से कह रहे हैं कि शाइस्ता न मिलीं तो उस पर इनाम बढ़ाया जाएगा। उसके पोस्टर जारी किए जाएंगे लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed