फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Atiq gang killed Umesh Pal for not paying one crore extortion, Umesh had filed a case

Umesh Pal Hatyakand : एक करोड़ रंगदारी न देने पर अतीक गैंग ने की उमेश पाल की हत्या, उमेश ने दर्ज कराया था केस

Sat, 04 Mar 2023 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

तहरीर में उमेश ने कहा था कि अतीक गैंग से जुड़े कुछ अपराधी अतीक के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी देने का दबाव बना रहे हैं। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Atiq gang killed Umesh Pal for not paying one crore extortion, Umesh had filed a case
Prayagraj News : अतीक अहमद और उमेश पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि उमेश ने 24 अगस्त 2022 को माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ एक करोड़ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे साबरमती जेल में बंद माफिया नाराज हो गया था।

विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तहरीर में उमेश ने कहा था कि अतीक गैंग से जुड़े कुछ अपराधी अतीक के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी देने का दबाव बना रहे हैं। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि इस मामले में किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन उमेश पाल को मौत के घाट उतार दिया गया। 

विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था केस
उमेश पाल ने एक करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में अतीक गैंग के जिन सदस्यों के नाम मुकदमा दर्ज कराया था उसमें खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, अबूसाद आदि के नाम शामिल थे। इसमें खालिद जफर और मोहम्मद मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी में नजर भी आए थे। 

जमीन से जुड़ा था विवाद 
सूत्रों की माने तो जिस मामले में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी वह जमीन से जुड़ा मामला था। गुर्गों का कहना था कि एक करोड़ रुपये दे दो नहीं तो जमीन को छोड़ दो। वह जमीन कहां है इसका पता लगाया जा रहा है। इस भूमि पर माफिया और उमेश पाल दोनों की नजर थी। जमीन हाथ से जाते देख माफिया ने एक करोड़ में रंगदारी लेकर जमीन पर से दावा छोड़ने का दबाव बनाया था। उमेश ने धमकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद माफिया गैंग में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed