प्रयागराज : उमेश पाल का ड्राइवर ड्राइवर भी आया संदेह के घेरे में, उसके मोबाइल की सीडीआर खंगालेगी पुलिस
उमेश पाल के ड्राइवर प्रदीप शर्मा से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसके कॉल डीटेल्स रिकार्ड की जांच की जा रही है। हमले के दौरान प्रदीप को खरोंच तक नहीं आई थी। इसी कारण उसे संदिग्धों की श्रेणी में रखा गया है।
विस्तार

घटना वाले दिन उमेश अपनी कार से कोर्ट से जब घर पहुंचे तो कार प्रदीप शर्मा चला रहा था। ड्राइवर के बगल में सिपाही राघवेंद्र सिंह बैठा था। पीछे उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद बैठे थे। कार रुकी तो संदीप और उमेश पीछे से उतरे, तभी एक हमलावर ने उमेश को गोली मार दी। इसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उनका निशाना न सिर्फ उमेश थे, बल्कि उनके दोनों गनर भी थे।
संदीप और कार में बैठे राघवेंद्र को भी गोली मार दी गई थी, लेकिन गाड़ी चला रहे प्रदीप शर्मा को शूटरों ने कुछ नहीं किया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ड्राइवर को शूटरों ने क्यों बख्श दिया था। इन्हीं सब बिंदुओं पर ड्राइवर प्रदीप शर्मा से पूछताछ की गई। ड्राइवर का कहना कि वह मौका पाकर भाग गया था। पुलिस ने उसकी सीडीआर निकलवायी है। उसकी जांच की जा रही है।