फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Rahil Hasan said - will not take the dead body of brother Ghulam Hasan, who was killed in the

Asad Encounter: शूटर गुलाम का परिवार नहीं लेगा उसका शव, मां बोली- UP-STF ने ठीक किया, हर अपराधी लेगा सबक

Fri, 14 Apr 2023 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 01:14 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी शूटर असद अहमद और गुलाम हसन को पुलिस ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। गुलाम हसन वही शख्स है जो उमेश पाल की हत्या के पहले उनके घर के पास एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Rahil Hasan said - will not take the dead body of brother Ghulam Hasan, who was killed in the
Prayagraj News : राहिल हसन अपनी मां के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

असद के साथ एनकाउंटर में मारा गया गुलाम हसन भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद राहिल हसन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था और करीब 14 दिन तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। गुलाम की मुठभेड़ में मौत के बाद उसके भाई राहिल हसन ने कहा कि वह गुलाम हसन का शव नहीं लेंगे। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उसने हमारे परिवार की छवि को मिट्टी में मिलाने का कार्य किया है। इसलिए हम उसके शव को नहीं लेंगे। 

विज्ञापन


वहीं गुलाम की मां खुशनुदा ने कहा कि, जितने भी गंदा काम करने वाले हैं वह जिंदगी भर याद रखेंगे। हमारे हिसाब से (UP-STF ने) गलत नहीं किया। तुमने किसी को मारकर गलत किया और जब तुम्हारे पर कोई आया तो हम उसको गलत कैसे कहें? मैं शव को नहीं लूंगी। उसकी पत्नी का उन पर हक है, मैं उसको मना नहीं कर सकती। मैं अपनी जिम्मेदारी लेती हूं कि हम नहीं लेंगे।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी शूटर असद अहमद और गुलाम हसन को पुलिस ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। गुलाम हसन वही शख्स है जो उमेश पाल की हत्या के पहले उनके घर के पास एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था। जैसे ही उमेश पाल पहुंचते हैं वह उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है। गत दिनों गुलाम के रसूलाबाद स्थित घर को पुलिस और पीडीए ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed