फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ujjwal Raman singh Mahakumbh is ahead, long term benefits of development works will be there

नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण सिंह बोले : महाकुंभ सामने, विकास कार्यों का दीर्घकालीन मिले लाभ, इस पर रहेगी नजर

Thu, 06 Jun 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 02:16 PM IST
सार

इलाहाबाद के नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि लोगों का स्नेह शुरू से मिल रहा था। इसलिए जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त था। हर वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपना चुनाव मानकर साथ दिया। पिताजी (रेवती रमण सिंह) ने 50 वर्षों तक क्षेत्र के लोगों की सेवा की। पिताजी दो बार सांसद रहे।

विज्ञापन
Ujjwal Raman singh Mahakumbh is ahead, long term benefits of development works will be there
सांसद उज्जवल रमण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने गए उज्ज्वल रमण सिंह से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, विश्वनाथ प्रताप सिंह जैसे बड़े नेताओं का क्षेत्र है। इसके अलावा उनके पिता रेवती रमण सिंह ने भी सांसद एवं विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई काम कराए हैं। उज्जवल गंगा और यमुना नदी के बीच के इस क्षेत्र में विकास की धारा को कैसे आगे लेकर जाएंगे इस पर उनसे विस्तार से बात हुई। प्रस्तुत हैं उसके मुख्य अंश-

विज्ञापन

आप जीत के प्रति कितना आश्वस्त थे और इसमें किनका प्रमुख सहयोग रहा

लोगों का स्नेह शुरू से मिल रहा था। इसलिए जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त था। हर वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपना चुनाव मानकर साथ दिया। पिताजी (रेवती रमण सिंह) ने 50 वर्षों तक क्षेत्र के लोगों की सेवा की। पिताजी दो बार सांसद रहे। अब लोगों का वही स्नेह मुझे मिला है। इसके अलावा लोगों में भाजपा की नीतियों को लेकर भी नाराजगी रही, जो जीत में सहायक साबित हुई।

विज्ञापन

आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी

जनसंपर्क के दौरान लोगों से जो वादे किए थे उसे पूरा करने का हर स्तर पर प्रयास करूंगा।

पहले 100 दिन की क्या योजना है

मेरी सरकार नहीं है। इसलिए 100 दिन में कौन-कौन से काम पूरे हो जाएंगे यह कह पाना मुश्किल है लेकिन महाकुंभ सामने है। अभी पूरे शहर को खोद कर छोड़ दिया गया है। एक महीने में बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद अक्तूबर में आनन-फानन में काम पूरे कराए जाएंगे। इस पर नजर रहेगी। पूरी कोशिश होगी कि गुणवत्तायुक्त काम हों जिसका दीर्घकाल तक लोगों को लाभ हो।

आपकी नजर में कौन से काम हैं जो जल्द होने चाहिए

प्रयागराज में माघ, कुंभ जैसे आयोजन होते हैं, जिसमें करोड़ों लोग आते हैं। इसलिए ढांचागत विकास के अलावा एम्स होना चाहिए। रोजगार के लिए युवा बाहर जा रहे हैं। इससे शहर का विकास प्रभावित है। इसलिए उद्योग को बढ़ावा मिलना चाहिए। नैनी में उद्योग को फिर से स्थापित करने, कचरी पावर प्लांट को चालू कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा। उद्योग के साथ ही रोजगार बढ़ेगा।

शहर के विकास को लेकर आपके पास कोई योजना है

पीडीए की ओर से महायोजना-2031 अब भेजा गया है। जबकि, चार साल निकल गए हैं। यह उचित नहीं है। शहर का विस्तार जरूरी है। व्यक्तिगत स्तर पर छोटी-छोटी कॉलोनियां बनाकर प्लाटिंग की जा रही है। ऐसी कॉलोनियों में लोगों को सभी सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इसमें जमीन एवं घर लेने वालों के साथ धोखा भी हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि नैनी हाईटेक सिटी की तरह शहर के चारों तरफ आवासीय योजनाएं बनाई जाएं।

सरकारी विभागों के मुख्यालयों को रोकने की क्या योजना है

सरकारी विभागों से प्रयागराज की पहचान रही है लेकिन यह पहचान अब धूमिल हो रही है। इसे बचाने के लिए सतत संघर्ष होगा। बांध बनाकर गंगा के पानी को रोका जा रहा है। इससे संगम में जल संकट हो जाएगा। फिर कुंभ कहां होगा। गंगा को मुक्त करने के लिए मैं और पिताजी लगातार संघर्षरत रहे हैं। यह संघर्ष आगे भी जा रहेगा।

मतदान में कर्मचारियों ने आपका साथ दिया है, उनके मुद्दों का क्या होगा

पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की पहली मांग है। मैं और मेरी पार्टी भी उनकी इस मांग का समर्थन करती है। पुरानी पेंशन बहाल हो इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

आप लोगों से कुछ कहना चाहेंगे

मैंने लोगों से कई वादे किए हैं। लोगों को भी मुझसे काफी उम्मीदें हैं। मैं आश्वस्त करता हूं सभी वादों को पूरा करने के साथ लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed