{"_id":"691b80a544341290760fb4a2","slug":"uit-gets-approval-for-ncc-sub-unit-naini-news-c-257-1-sald1006-118326-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूआईटी को मिली एनसीसी उप-इकाई की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूआईटी को मिली एनसीसी उप-इकाई की स्वीकृति
Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनी। यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भवन
- फोटो : 1
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से कॉलेज परिसर में एनसीसी उप-इकाई शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यालय ने पूर्ण स्व-वित्तपोषित योजना के अंतर्गत सीनियर डिवीजन/सीनियर विंग कैडेटों के लिए कुल 80 सीटें आवंटित की हैं, जिन्हें एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर की ओर से अनुमोदित किया गया है।
यूआईटी के प्राचार्य प्रो. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्वीकृति से छात्रों में न केवल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व कौशल का विकास होगा, बल्कि उन्हें सरकारी नौकरियों और भारतीय सशस्त्र बलों में भी प्राथमिकता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
यूआईटी में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) मोहम्मद शबीह ने बताया कि एनसीसी के शीर्ष अधिकारियों ने एनसीसी कैडेटों के लिए आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए कई बार यूआईटी का दौरा किया था। इस मौके पर यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमेन डॉ. सतपाल गुलाटी और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने प्रो संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।