फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC notification on Universities convocation

दीक्षांत समारोह में अब खादी के परिधान

Sun, 27 Oct 2019 07:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
UGC notification on Universities convocation
UGC notification on Universities convocation
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को जारी किया पत्र
विज्ञापन

सूत कातने वालों और बुनकरों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रयागराज, 27 अक्तूबर। केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उनके संघटक महाविद्यालयों में दीक्षांत समारोह के दौरान अब खादी के परिधान उपयोग में लाए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव रजनीश जैन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि समारोह परिधान के लिए खादी या हथकरघा कपड़े को अपनाने के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करें ताकि बुनकरों को प्रोत्साहन मिल सके।
सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने खादी के उपयोग और हथकघा के पुनरुद्धार को काफी महत्व दिया है। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान हाथ से काते गए सूत और हथकरघा कपड़े, खादी का उपयोग एक हथियार के रूप् में किया था, इसलिए इसे ‘स्वतंत्रता की वर्दी’ के रूप में भी जाना जाता है। खादी और हथकरघे का कपड़ा न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का एक अभिन्न अंग है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों आजीविका का अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

सचिव ने पत्र के जरिये सभी विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया है कि दीक्षांत समारोह आद जैसे विशेष अवसरों के लिए निर्धारित समारोह परिधान के लिए खादी या अन्य हथकरघा कपड़े का उपयोग करने पर विचार करें। इसे विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के ध्यान में भी लाया जाए। खादी और अन्य हथकरघा कपड़े का उपयोग न केवल भारतीय होने का गौरव प्रदान करेगा, बल्कि गर्म और आर्र्द मौसम में भी अधिक आरामदायक होगा। इससे उपयोग से खादी एवं सूत कातने वालों के साथ बुनकरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed