{"_id":"60ddd7a8c2a6b1602637a2ad","slug":"ug-pg-courses-will-be-prepared-according-to-the-competitive-examinations-in-the-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"रज्जू भैया राज्य विवि में प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल तैयार किए जाएंगे स्नातक, परास्नातक के पाठ्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रज्जू भैया राज्य विवि में प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल तैयार किए जाएंगे स्नातक, परास्नातक के पाठ्यक्रम
Thu, 01 Jul 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। साथ ही स्नातक एवं परास्नातक के पाठ्यक्रमों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल तैयार किया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने इस बाबत कवायद तेज कर दी है। नए सत्र 2021-22 से इसे लागू किए जाने की तैयारी है।
भर्ती परीक्षाओं के साथ विश्वविद्यालय में नेट-जेआरएफ की तैयारी भी कराई जाएगी। सभी प्रकार की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में नि:शुल्क कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी सही दिशा में हो सके, इसके लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ही विषय विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जाएगा।

साथ ही कुछ प्रशासनिक अफसरों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए राज्य विश्वविद्यालय ने रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी भी की है। इनमें प्रिंटिंग, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन