{"_id":"58f916634f1c1b1c4d47058c","slug":"ug-pg-admission-to-22-thousand-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी की 22 हजार सीटों में होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी-पीजी की 22 हजार सीटों में होगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्नातक (यूजी) की तकरीबन 15 हजार और परास्नातक (पीजी) की सात हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके अलावा 265 सीटों के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) भी होनी है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘www.aupravesh2017.cbtexam.in’ और Òwww.allduniv.ac.in’ पर उपलब्ध है। बृहस्पतिवार को प्रवेश समिति के निदेशक मनमोहन कृष्ण और उनकी टीम ने वेबसाइट पर ऑनलाइन अवेदन प्रक्रिया की जांच-पड़ताल भी की ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 13 मई निर्धारित की गई है। यानी आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को 23 दिन का समय मिलेगा। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 मई से 30 जून यानी एक माह में पूरी करा ली जाएंगी और 15 जून से जुलाई के आखिरी हफ्ते तक सभी परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। क्रेट के लिए आवेदन तो ऑनलाइन होंगे लेकिन परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। स्नातक की 15 हजार सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें तकरीबन साढ़े पांच हजार सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बाकी की साढ़े नौ हजार सीटें महाविद्यालयों में हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय में पीजी की 3382 सीटों पर प्रवेश होना है जबकि महाविद्यालयों में तकरीबन तीन हजार सीटों पर प्रवेश होगा। महाविद्यालयों में पीजी की सर्वाधिक 865 सीटें इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में हैं। इस बार पीजी की प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) दो भागों में कराई जाएगी। पीजी में प्रवेश के लिए 46 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इनमें 17 विषयों को पीजीएटी-2 में रखा गया है। ये सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम हैं और इनकी परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी जबकि बाकी के परंपरागत विषयों की परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से होंगी। सभी परीक्षाएं ढाई घंटे की होंगी और सभी में समान रूप से 150 प्रश्न पूछ जाएंगे। हर प्रश्न पर दो अंक मिलेंगे और एक प्रश्न का गलत जवाब देने पर 25 फीसदी अंक की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 फीसदी और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 27 फीसदी कटऑफ निर्धारित किया गया है। पिछली बार परीक्षा में कटऑफ की व्यवस्था नहीं थी, इसके बावजूद कई सीटें खाली रह गई थीं जबकि उस वक्त शून्य एवं माइनस अंक में भी प्रवेश लिए गए थे। इस बार सिर्फ एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत प्रवेश परीक्षा कराने पर कई सीटें खाली रह जाने की आशंका है।