Prayagraj : स्नान करते समय दो किशोर गंगा में समाए, एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन शुरू
करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी संकेत प्रजापति (15) पुत्र ज्ञानचंद प्रजापति और मंदीप प्रजापति (15) पुत्र राजकुमार प्रजापति गांव के ही डीहा गंगा घाट पर रविवार को सुबह करीब आठ बजे स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गए। किशोरों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र क डीहा गंगा घाट पर स्नान करने गए दो किशोर गंगा में समा गए। साथ स्नान करने गए ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर कुछ ग्रामीणों ने पानी में जाकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर में गोताखोर पहुंच गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी संकेत प्रजापति (15) पुत्र ज्ञानचंद प्रजापति और मंदीप प्रजापति (15) पुत्र राजकुमार प्रजापति गांव के ही डीहा गंगा घाट पर रविवार को सुबह करीब आठ बजे स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गए। साथ में घाट पर स्नान कर रहे ग्रामीणों और दोस्तों ने उनके डूबते उतराते देख शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
कई घंटे से चल रहा है सर्च अभियान
इस पर कई मछुआरों ने गंगा में छलांग लगा दी। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में गोताखोर और पुलिस ने भी घाट पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोपहर 12 बजे तक दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका था। बच्चों के डूबने की सूचना पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए।
एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची
किशोरों के गंगा में डूबने की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ के जवानों ने काफी देर तक गंगा में सर्च अभियान चलाया। मोटर बोट और जाल के माध्यम से दोनों किशोरों खोजबीन की गई। घाट पर भारी भीड़ जमा रही। एसडीआरएफ के साथ ही मछुआरे और पुलिस के जवान भी पानी में उतरे। गांव के लोगों ने भी घंटों मशक्कत की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
घाट पर नहीं लगाया गया था खतरे के निशान का संकेतक
घटना के बाद घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों बच्चों के डूबने के बाद गंगा में स्नान कर रहे लोग बाहर आ गए और लोगों में दहशत फैल गई है। गर्मी का मौसम होने के कारण आजकल गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। गंगा का जलस्तर घटने के कारण घाट भयावह हो गए हैं। घाटों पर खतरे से संबंधित संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण लोग नहाते समय गंगा में समा जा रहे हैं।