फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths taking bath in Sangam drowned in deep water, divers engaged in search

Prayagraj : संगम में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, गोताखोर खोजबीन में जुटे, पांच दिन में छह लोग पानी में समाए

Mon, 22 May 2023 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 05:34 PM IST
सार

दोनो युवक मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वह प्रयागराज आए थे और सुबह स्नान करने के लिए संगम पहुंच गए थे। संगम के अलावा संगम के उस पर अरैल घाट पर भी खोजबीन की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Two youths taking bath in Sangam drowned in deep water, divers engaged in search
संगम के वीआईपी घाट पर घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्नान करते समय संगम में दो युवक डूब गए। हादसा सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने के बाद जल पुलिस और गोताखोर के जवान खोजबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि सतना मध्य प्रदेश के निवासी बबलू (23) और आदित्य (28) प्रयागराज आए थे और सुबह स्नान करने के लिए संगम पहुंच गए थे। संगम के अलावा संगम के उस पर अरैल घाट पर भी खोजबीन की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दो युवक प्रयागराज आए थे और सोमवार को स्नान के लिए संगम पहुंच गए थे। वह किले के पास स्थित वीआईपी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहराई में जाने पर डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। संगम तट पर तैनात जल पुलिस भी पहुंच गई और खोजबीन में जुट गई है। घटना के बाद घाट पर काफी भीड़ जमा हो गई है। 

विज्ञापन

एक सप्ताह में छह लोग डूबे
 

प्रयागराज में पांच दिन के भीतर छह युवकों के गंगा में डूबने की घटना हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एमएनएनआई से बीटेक करने वाले दो छात्र दीपेंद्र सिंह निवासी अलवर राजस्थान  और विकास मौर्य भिखारीपुर मऊ कोटेश्वर महादेव मंदिर शिवकुटी में गंगा स्नान करते समय डूब गए थे, जिनका शव दो दिन बाद बरामद हुआ था। शनिवार को फाफामऊ के पास गंगा में शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले छात्र चाहत द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा डूब गए थे।

 

दूसरे दिन इनका शव कर्जन ब्रिज के नीचे पानी में उतराया मिला था। घटना को दो दिन भी नहीं बीते कि संगम में फिर दो छात्रों के डूबने की सूचना मिल रही है। गर्मी बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग गंगा और संगम स्नान के लिए जा रहे हैं। घाटों की स्थिति का अंदाज न होने के कारण वह गहराई में चले जा रहे हैं। कई घाटों पर तो पुलिस की ओर से खतरे के निशान से संबंधित संकेतक नहीं लगाए गए हैं न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed