फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths committed suicide by hanging, dead body found hanging in Karchana and Meja.

Prayagraj : दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, करछना और मेजा में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 04 Jan 2024 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

करछना और मेजा इलाके में एक-एक युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उनका शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार के लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

विज्ञापन
Two youths committed suicide by hanging, dead body found hanging in Karchana and Meja.
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करछना और मेजा इलाके में एक-एक युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उनका शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार के लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। घटना के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी के अंतर्गत खांईं गांव के मजरा कल्याण शाह का पूरा निवासी राजकुमार 'बबलू' (38) पुत्र बिहारी लाल ने बुधवार की रात में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी घर वालों ने करछना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भीरपुर दिनेश सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 

राजकुमार दो भाइयों में बड़ा था। वह राजगीर का काम करता था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी उमा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि समूह वालों के प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने जान दी है। उन्होंने सुबह करछना थाने में पहुंचकर समूह वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राजकुमार का बड़ा पुत्र प्रदीप 15 साल का है। दो और बेटे कुलदीप, और संदीप के अलावा बेटी कविता है। इसी तरह मेजा में भी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को हुई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed