फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two transgender accused of forced conversion, report filed

Prayagraj : दो किन्नरों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 22 Jun 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 08:13 PM IST
सार

अल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा पंकज (30) किन्नर है। शाहगंज के गढ़ैया की रहने वाली बबली किन्नर और सोनू मुस्लिम उर्फ शिल्पा ने कई साल पहले उसे अपना चेला बनाया था।

विज्ञापन
Two transgender accused of forced conversion, report filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहगंज के रहने वाले दो किन्नरों पर एक किन्नर का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला किन्नरों के क्षेत्र बंटवारे के विवाद का आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



अल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा पंकज (30) किन्नर है। शाहगंज के गढ़ैया की रहने वाली बबली किन्नर और सोनू मुस्लिम उर्फ शिल्पा ने कई साल पहले उसे अपना चेला बनाया था। दोनों लगातार प्रयासरत थीं कि पंकज अपना धर्म परिवर्तन कर ले। पहले तो उन्होंने रुपयों पैसों का लालच दिया फिर यातनाएं दीं। कई बार पंकज के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन



महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले बबली और सोनू मुस्लिम पत्थर गली स्थित एक मस्जिद में ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। उसे आपत्तिजनक चीजें भी खिलाई गईं। एसओ जार्जटाउन बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में पता चला है कि इस समय किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा चल रहा है। छोटी किन्नर और बबली किन्नर के गुट में क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुए विवादों में कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच के लिए पुलिस पत्थर गली गई थी। पूछताछ और सुबूत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed