फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two teenagers drowned while bathing in the Ganges, the body of one was found

Prayagraj : गंगा में स्नान करने गए दो किशोर डूबे, एक की लाश मिली, दूसरे दिन भी चला सर्च आपरेशन

Wed, 18 Feb 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 03:40 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के माघ मेला क्षेत्र में दारागंज घाट की ओर मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गए। खोजबीन के बाद एक का शव मिला। जबकि दूसरे किशोर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two teenagers drowned while bathing in the Ganges, the body of one was found
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के माघ मेला क्षेत्र में दारागंज घाट की ओर मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गए। खोजबीन के बाद एक का शव मिला। जबकि दूसरे किशोर की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि दूसरे किशोर की तलाश के लिए बुधवार को गोताखोरों को गंगा में उतारा जाएगा।

विज्ञापन


फूलपुर के पहसी गांव निवासी आदित्य पटेल (14) पुत्र अशोक पटेल झूंसी के कटका गांव में अपने मामा रामराज पटेल के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। वह नई झूंसी स्थित लाला मनमोहनदास इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। मंगलवार की दोपहर में आदित्य अपने दोस्त कार्तिक तिवारी (14) पुत्र स्व. अजय तिवारी निवासी फतेहगंज जौनपुर, वर्तमान पता झूंसी कटका, शिवम पुत्र भगवान निवासी मल्लाही टोला नई झूंसी और सत्यम पुत्र रामू निवासी कटका के साथ गंगा में नहाने दारागंज घाट की ओर गया था।
विज्ञापन


नहाते वक्त आदित्य और कार्तिक गहरे पानी में डूबने लगे। जब तक उसके साथी कुछ समझ पाते दोनों गहरे पानी में समा गए। इसके बाद बदहवास शिवम और सत्यम भागते हुए घर लौटे और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी झूंसी पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आदित्य के शव को बाहर निकाला गया। जबकि कार्तिक का पता नहीं चल सका था। उधर, आदित्य का शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। हालांकि परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए उसके शव को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed