{"_id":"62a7491d76b8b953453006c9","slug":"two-teenagers-drowned-in-the-ganges-while-taking-a-bath-at-nagvasuki-ghat-one-s-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नागवासुकी घाट पर स्नान करते समय दो किशोर गंगा में समाए, एक की लाश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नागवासुकी घाट पर स्नान करते समय दो किशोर गंगा में समाए, एक की लाश बरामद
Mon, 13 Jun 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:56 PM IST
सार
सोमवार को तीन लोगों की गंगा और यमुना में लाश मिली। दो के शव बरामद हो गए जबकि एक की लाश का पता नहीं चला। देर शाम तक पुलिस खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
डूबना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के पास गंगा में स्नान करते समय दो किशोर डूब गए। इससे घाट पर हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ दूर पर एक किशोर की लाश मिल गई, जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
इसी तरह यमुना नदी में डूबने से इंडियन आयल के कर्मचारी आनंद गिरि की मौत हो गई। उनके आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। बालसन चौराहे के पास स्थित समर्पण विहार कॉलोनी के निवासी आनंद गिरि (50) इंडियन आयल में कर्मचारी थे। वह रविवार की शाम कार से घर से निकले थे फिर वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे कि इसी बीच उनकी कार संगम के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। सोमवार की सुबह उनका शव यमुना में उतराया दिखा तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह कार भी उन्हीं की है। जेब से मिले कागजात के आधार पर उनके घर फोन किया गया। रोते बिलखते परिजन भी घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन