फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two students thrashed with pistol butt after bike collided with car

प्रयागराज : कार से बाइक टकराने के बाद दो छात्रों को पिस्टल की बट से पीटा, अज्ञात कार सवारों पर मुकदमा

Sat, 12 Nov 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 12:15 AM IST
सार

पुलिस ने अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया है। आदर्श भदौरिया लालापुर व सत्यम कुशवाहा रीवा का रहने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।

विज्ञापन
Two students thrashed with pistol butt after bike collided with car
Prayagraj News : मारपीट में घायल इलाहाबाद विवि के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में नाजरेथ अस्पताल के पास कार से बाइक टकराने के विवाद में दो छात्रों की पिटाई कर दी गई। उन्हें पिस्टल की बट से पीटा गया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया है। आदर्श भदौरिया लालापुर व सत्यम कुशवाहा रीवा का रहने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। दोनों शुक्रवार रात स्कूटी से लौट रहे थे। नाजरेथ अस्पताल के पास आगे चल रही क्रेटा कार में सवार लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया। 
विज्ञापन



इससे वह स्कूटी समेत कार से टकरा गए। इसके बाद कारसवारों ने दोनों को रोककर पीटना शुरू कर दिया। पिस्टल निकालकर बट से पिटाई की। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। राहगीर जुटे तो हमलावर भाग निकले। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग की। 
विज्ञापन



सूचना पर कर्नलगंज व सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। बाद में घटनास्थल की जानकारी पर उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग की बात गलत है। मारपीट हुई है। सीसीटी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed