फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two students sitting on hunger strike for Rajinikanth

रजनीकांत के लिए अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two students sitting on hunger strike for Rajinikanth
allahabad - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
हॉस्टल न मिलने से हताश होकर आत्महत्या करने वाले छात्र रजनीकांत को न्याय दिलाने के लिए छात्रों का आमरण अनशन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी डीएसडब्ल्यू दफ्तर के सामने जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठे छात्र सौरभ विश्वकर्मा एवं एक अन्य छात्र की तबीयत बिगड़ गई। दोनों छात्रों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। छात्रों ने छात्रसंघ भवन के सामने कुलपति का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर से कहा कि कुलपति से उनकी वार्ता कराई जाए लेकिन चीफ प्रॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं हुए। छात्रों ने कहा कि कुलपति और डीएम से वार्ता किए बगैर अनशन खत्म नहीं होगा। छात्रों से बातचीत करने पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आश्वस्त किया कि शुक्रवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल की डीएम से वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्र नेहा यादव, शक्ति रजवार ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर अनशन समाप्त कराने के लिए निष्कासन और डिग्री रद्द करने की धमकी दे रहे हैं लेकिन छात्रों की मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। छात्र किसी के दबाव में नहीं आएंगे। अनशन में रजनीकांत के पिता कैलाश यादव, मां चंदा देवी भी शामिल रहे। पुतला फूंकने वालों में छात्र नेता सोनू यादव, सुनील यादव, अंगद, पूजा सिंह, शिवा पांडेय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed