{"_id":"5cbb81b1bdec221461127807","slug":"two-students-coming-to-give-nda-examination-immersed-in-ganga-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः एनडीए परीक्षा देने आए दो छात्र गंगा में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः एनडीए परीक्षा देने आए दो छात्र गंगा में डूबे, एक की मौत
Sun, 21 Apr 2019 02:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबा छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए की परीक्षा देने रींवा और मऊ से शहर आए दो छात्र शनिवार को नहाते वक्त गंगा में डूब गए। इसमें से एक छात्र की मौत हो गई और उसका शव करीब एक घंटे बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरे छात्र का देर रात तक पता नहीं चल सका था। दोनों हादसे संगम क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए।
विज्ञापन
रीवा के मऊगंज पकरा गांव निवासी श्यामनारायण पांडेय अधिवक्ता हैं। उनका बेटा अभिनव पांडेय (17) एनडीए की तैयारी कर रहा था। रविवार को परीक्षा का आयोजन होना है, ऐसे में इसमें शामिल होने के लिए वह एक दिन पहले शनिवार को ही शहर आ गया। साथ में दोस्त नमन पाठक भी था। यहां आने के बाद शाम चार बजे के करीब दोनों गंगा स्नान के लिए संगम क्षेत्र में पहुंच गए। दोनों शास्त्री पुल के पास नहाने के लिए नदी में उतर गए। पुलिस के मुताबिक, अभी वह नहा ही रहे थे कि तभी तेज बहाव की चपेट में आने से अभिनव गहराई की ओर जाकर डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर नमन ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और सूचना पर संगम चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी पहुंच गए। इसके बाद गोताखोरों को उतारा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अभिनव को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख नमन बिलखने लगा। खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर इस घटना के करीब आधे घंटे बाद ही काली सड़क के सामने स्थित रामघाट पर भी हादसा हो गया। यहां मऊ के घोसी स्थित सेमरी जमालपुर गांव का रहने वाला प्रिंस राय पुत्र संपूर्णानंद राय नहाते वक्त गंगा में डूब गया। प्रिंस भी एनडीए की परीक्षा देने शहर आया था और उसका दोस्त प्रियम पांडेय भी उसके साथ था। दोनों साथ-साथ नहा रहे थे, लेकिन अचानक गहराई में जाने के कारण प्रिंस खुद को संभाल नहीं सका और पानी में डूब गया। प्रियम का कहना है कि वह जब तक शोर मचाता, प्रिंस पानी में समा चुका था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और फिर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि नदी में डूबे अभिनव पांडेय का शव बाहर निकाल लिया गया है। जबकि प्रिंस का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह एक बार फिर से उसकी तलाश की जा जाएगी।
विज्ञापन
दोनों छात्रों के घरों में कोहराम
उधर जब हादसे की खबर दोनों छात्रों के घरों में पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। अभिनव के पिता रात में अन्य परिजनों संग पहुंचे। अभिनव घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। उधर प्रिंस के घरवाले भी रात में शहर पहुंच गए। प्रिंस के पिता स्कूल चलाते हैं।