फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two revolver-cartridges recovered from gun house, three arrested

गन हाउस से चोरी दो रिवॉल्वर-कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार 

Thu, 01 Jul 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two revolver-cartridges recovered from gun house, three arrested
बंदूक
लालगोपालगंज में करीब छह महीने पहले गन हाउस में चोरी करने वाले तीन अन्य बदमाश बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनके कब्जे से चोरी किए गए दो रिवॉल्वर व 10 कारतूस बरामद किए गए। मामले मेें चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपियों में निजाम अहमद निवासी सोरांव, मो. वाहिद निवासी नवाबगंज मूल पता लखनऊ व छोटे उर्फ रहमत उल्ला निवासी हथिगवां प्रतापगढ़ शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। तीनों ने लालगोपालगंज स्थित सुशीला गन हाउस में पिछले साल 19 दिसंबर को हुई चोरी की वारदात में शामिल होने की  बात कबूल की। घटना में पांच रिवॉल्वर, तीन डीबीबीएल, एक राइफल के अलावा 695 कारतूस चोरी हुए थे।
विज्ञापन


जिनमें से दो डीबीबीएल मई में हथिगवां, प्रतापगढ़ में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए मो. रसीद के कब्जे से बरामद की गई थी। चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपी मो. साकिर, रहमान व चंद्रशेखर पटेल कुछ दिनों पहले बम के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेजे गए थे। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों मो. इरफान व मो. वसी निवासी नवाबगंज की गिरफ्तारी शेष है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही तीन रिवॉल्वर व एक राइफल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed