फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two railway officers suspended for taking bribe

Acton : रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए रेलवे के दो अफसर निलंबित

Thu, 23 Feb 2023 08:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 08:56 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आगरा मंडल में सिग्नल और टेलीकाम विभाग में तैनात डिप्टी चीफ मुकेश कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर विजय सिंह को रिश्वत लेने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two railway officers suspended for taking bribe
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आगरा मंडल में सिग्नल और टेलीकाम विभाग में तैनात डिप्टी चीफ मुकेश कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर विजय सिंह को रिश्वत लेने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रयागराज स्थित एनसीआर मुख्यालय से इसके लिए निलंबन पत्र भी भेज दिया गया है। एनसीआर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्तता होने पर आगे भी जांच में भी रेलवे हर तरह का सहयोग करेगा।

विज्ञापन

दरअसल मंगलवार 21 फरवरी को सीबीआई की टीम ने आगरा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में छापा मारकर दो अफसरों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। साथ ही छह लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद सभी आरोपियों को गाजियाबाद स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई की जांच में स्पष्ट हुआ कि जयपुर स्थित मैसर्स शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी शिव दयाल शर्मा, निदेशक आदित्य अवस्थी और कंपनी में सुपरवाइजर ब्रह्मानंद रेलवे अफसर मुकेश कुमार व विजय सिंह के लगातार संपर्क में थे। कंपनी को ठेका दिए जाने व बिल आदि पास कराने की जिम्मेदारी दोनों अधिकारियों ने ली थी। इसके एवज में अधिकारियों ने रकम मांगी थी। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि दोनों अफसरों को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच व कार्रवाई के अलावा कानूनी कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed