फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people shot dead in Prayagraj Crime Newx today Update

यूपी: प्रयागराज में जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 PM IST
सार

प्रयागराज में हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थरवई थाना इलाके के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि मीरापट्टी में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Two people shot dead in Prayagraj Crime Newx today Update
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी में दिन दहाड़े दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। धूमनगंज के कसारी में रहने वाले यासिर और सुल्तान दीपक नामक शख्स के घर आए थे तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में मौके पर ही यासिर और सुल्तान की मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यासिर, सुल्तान सहित दो अन्य लोग दीपक के घर आए थे। इसी दौरान प्लाट की रजिस्ट्री कराने को लेकर झगड़ा हुआ तो चारो लोगों ने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। दीपक ने एक पिस्टल छीनकर फायरिंग की जो यासिर और सुल्तान को लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो तमंचा और दो पिस्टल बरामद की हैं।

विज्ञापन

नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला
प्रयागराज में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले शनिवार को थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि मीरापट्टी में दो युवकों की हत्या हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed