{"_id":"5d8671e58ebc3e93a953227e","slug":"two-people-died-due-to-drowning-in-the-drain-allahabad-news-ald2555542101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
कुंडा के बरईपार में युवक रंजीत के घर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने में युवक समेत दो लोगों की जान चली गई। मछली पकड़ने गया ग्रामीण नाले में डूबने लगा। उसको बचाने के एक युवक कूदा, लेकिन दोनों की डूबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में दोनों के शव बरामद हुए।
कोतवाली क्षेत्र के बरई बबुरी गांव निवासी शीतला सरोज (55) पुत्र नन्हें शनिवार की दोपहर में गांव के निकट गुजर रहे नाले में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद बदली का पुरवा गांव निवासी अजित (22) पुत्र रामेश्वर सरोज नाले में कूद गया। पानी का बहाव अधिक होने के कारण संभल नहीं पाया और वह भी डूब गया।
थोड़ी ही देर में बबुरी गांव का मुन्ना भी दोनों को बचाने के लिए नाले में कूदा, लेकिन बहाव के चलते सफल नहीं हो सका। इस पर वह बाहर आ गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बाद में रस्सा आदि के सहारे दोनों के शव निकाले गए। एक ही गांव के दो पुरवों के लोगों की मौत होने से कोहराम मचा है।

कुंडा के बरई बबुरी गांव निवासी शीतला सरोज की मौत के बाद घर पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

मृतक शीतला सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

मृतक रंजीत कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन