फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people arrested for stealing Rs 71 lakh in Mumbai

मुंबई में 71 लाख की चोरी में रुपये खपाने वाले दो लोग गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for stealing Rs 71 lakh in Mumbai
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
71 लाख नगद की चोरी में रुपये खपाने के आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस शनिवार को शहर आ धमकी। इसके बाद सिविल लाइंस इलाके में स्थानीय पुलिस की मदद से छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ लाख रुपये बरामद कर लिए। देर रात तक मामले में लिखापढ़ी जारी की थी। पुलिस का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड बनवाकर आरोपियों को मुंबई ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुंबई के जेजे मॉल थाना क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती मुमताज के घर से तीन जनवरी को 71 लाख नगद चोरी हो गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी मो. तबरेज को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि चोरी के रुपये उसने अपने कई जानने वालों को बांट दिए हैं। जिनमें से दो प्रयागराज में हैं।
विज्ञापन


इसी सूचना पर मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर में शहर पहुंची। इसके बाद सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राजेश सिंह की मदद से टीम ने हार्टलाइन अस्पताल के पास स्थित पान मसाला कंपनी के कार्यालय में छापा मारकर आजमगढ़ निवासी ओमप्रकाश यादव को पकड़ा। इसके बाद पत्रिका चौराहे के पास स्थित अपार्टमेंट में छापा मारकर देवेंद्र यादव को भी हिरासत में ले लिया। दोनों के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये भी बरामद हुए। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि तबरेज ने उन्हें कुछ दिन पहले आकर रुपये देते हुए कहा था कि जरूरत पडने पर वह वापस ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस देर रात तक लिखापढ़ी में जुटी रही। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड के लिए रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद मुंबई पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुंबई पुलिस के एसआई राजकुमार पवार, कांस्टेबल गणेश, कांस्टेबल सुनील रिंचू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed