फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Two including notorious shooter of mafia Atiq did not appear, warrant issued

Atiq Ahmed : माफिया अतीक के कुख्यात शूटर समेत दो नहीं हुए हाजिर, वारंट जारी

Fri, 15 Mar 2024 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

अतीक के कुख्यात शूटर आसिफ उर्फ दुर्रानी व उसके गुर्गे एजाज अख्तर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई पिछले दिनों शुरू की गई। कार्रवाई के तहत पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की अदालत ने दोनों के नाम पर नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया।

विज्ञापन
: Two including notorious shooter of mafia Atiq did not appear, warrant issued
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आसिफ उर्फ दुर्रानी समेत दो करीबियों पर पुलिस आयुक्त न्यायालय ने शिकंजा कस दिया है। दोनों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। इसमें दूसरा नाम एजाज अख्तर का है जो अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों माफिया अतीक अहमद के गैंग आईएस 227 के उन सदस्यों पर शिकंजा कसने का क्रम चल रहा है जो उसके बेहद करीबी रहे हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम अतीक के कुख्यात शूटर आसिफ उर्फ दुर्रानी व उसके गुर्गे एजाज अख्तर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई पिछले दिनों शुरू की गई। कार्रवाई के तहत पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की अदालत ने दोनों के नाम पर नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया। दोनों हाजिर नहीं हुए। अब उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। धूमनगंज पुलिस को आदेशित किया गया है कि वह वारंट तामीला करवाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बता दें कि दुर्रानी कसारी मसारी जबकि एजाज अख्तर बेगम बाजार का रहने वाला है।            

विज्ञापन

संगीन धाराओं के कुल 39 मुकदमे हैं दोनों पर


दुर्रानी व एजाज अख्तर दोनों अतीक अहमद के बेहद करीबी रहे हैं और उनका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर संगीन धाराओं के कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं। दुर्रानी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में 17 केस जबकि एजाज अख्तर 22 मुकदमों का आरोपी है। दुर्रानी अतीक अहमद संग भी सनसनीखेज वारदातों में नामजद है। 2020 में करेली के गौसनगर में डेरी की आड़ में अवैध स्लाटर हाउस चलाने में भी उसका नाम सामने आया था। इसमें वह अपने भाई राशिद दुर्रानी व अन्य समेत नामजद हुआ था।

एजाज अख्तर धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह राजूपाल हत्याकांड में अतीक व अशरफ संग आरोपी है। 2018 में पेशी से लौटते समय उसने पुलिस पर हमला कर न्यायिक हिरासत से फरार होने की भी कोशिश की थी। माफिया के खिलाफ चले अभियान के क्रम में 2020 में दोनों के करोड़ों के मकान पर बुलडोजर भी चल चुका है।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हुए हाजिर

पुलिस आयुक्त न्यायालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव भी हाजिर हुए और अधिवक्ताओं के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही चल रही है। उधर, पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेशानुसार बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद निवासी जावेद स्टिक ने शाहगंज थाने पहुंचकर हाजिरी लगाई। गुंडा एक्ट के मामले में शाहगंज थाने में हर 15 दिन में उसे हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed