{"_id":"5f75fb618ebc3e9bfe29d118","slug":"two-gangster-s-helpers-arrested-in-69-thousand-teacher-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती धांधली में सरगना के दो मददगार प्रयागराज में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती धांधली में सरगना के दो मददगार प्रयागराज में गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2020 07:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले की विवेचना में जुटी एसटीएफ ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए संदीप पटेल व दुर्गेश सिंह सरगना केएल पटेल के बेहद करीबी हैं और वह उसे कमीशन लेकर अभ्यर्थी उपलब्ध कराते थे। दोनों के कब्जे से चार मोबाइल के अलावा एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।
एएसपी नीरज पांडेय के नेतृत्व में विवेचना में जुटी एसटीएफ स्थानीय इकाई के केसी राय व उनकी टीम ने मलाक हरहर तिराहा, फाफामऊ से दोनों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि संदीप पुत्र ओंकारनाथ पटेल निवासी बहरिया अतनपुर और दुर्गेश पुत्र तेजबहादुर सिंह बछान, अंतू प्रतापगढ़ का रहने वाला है। दोनों गिरेाह के सक्रिय सदस्य और सरगना केएल पटेल के लिए काम करते थे।
वह पिछले दो-तीन सालों से उससे जुड़े थे और सात लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की बात कहकर अभ्यर्थियों को सरगना से मिलवाते थे। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता था। गिरेाह के अन्य सदस्यों के पकड़े जाने के बाद से ही वह इधर-उधर छिपते फिर रहे थे। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि उनके कब्जे से केस डायरी की एक प्रति भी प्राप्त हुई है जो संभवत: उन्हें वकील के माध्यम से मिली होगी।