{"_id":"6165cdf28ebc3e6c4f20877c","slug":"two-friends-cut-off-from-the-train-while-crossing-the-railway-line-came-from-bihar-in-search-of-livelihood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटे दो दोस्त, बिहार से आए थे रोजी रोटी की तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटे दो दोस्त, बिहार से आए थे रोजी रोटी की तलाश में
Tue, 12 Oct 2021 11:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident death
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती में सल्लापुर के पास रेलवे लाइन पार करते समय दो दोस्त ट्रेन से कट गए। इनमें गौरा मांझी(28) व धर्मेंद्र माझी(30) शामिल हैं। दोनों बिहार से मजदूरी करने के लिए आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
सल्लापुर में कुसवा गांव के पास नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस काम में कई गैर प्रांतों से आए मजदूर लगे हुए हैं। गौरा व धर्मेंद्र भी इन्हीं में शामिल थे। दोनों बिहार के रहने वाले थे और साइट के पास ही टेंट लगाकर रहते थे। सोमवार रात दोनों दुर्गापूजा पंडाल में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर सुबह परिजन भी आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर देर शाम बिहार के लिए रवाना हो गए। उधर घटना को लेकर इस बात की भी चर्चा रही कि घटना के वक्त दोनों शराब के नशे में थे। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती का कहना है कि दोनों के नशे में होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।