फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two D.El.Ed candidates had written answers on their palms

Prayagraj News: हथेली में उत्तर लिखकर लाए थे डीएलएड के दो परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two D.El.Ed candidates had written answers on their palms
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षण सत्र 2023 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को दो परीक्षार्थी हाथ में उत्तर लिखकर लाए थे। यह दोनों जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज केंद्र में पकड़े गए। दोनों को निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा आर्य कन्या इंटर कालेज के एक कक्ष में पर्ची पाई गई।
विज्ञापन

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई थी। शनिवार को तीन पाली में परीक्षा कराई गई। कंप्यूटर की परीक्षा के दाैरान परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी और डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने दो केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वह जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पहुंचे तो एक छात्र एवं एक छात्रा अपने हथेली पर उत्तर लिखकर लाए थे और नकल कर रहे थे।
विज्ञापन

वह वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर हथेली पर लिखे थे। दोनों को निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद वह आर्यकन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर भी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर की पर्ची एक कमरे में मिली। यह परीक्षा प्रदेशभर के 543 केंद्रों पर हो रही है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी और तीन दिन तक चलेगी। इसमें कुल 3,22,851 परीक्षार्थी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed