प्रयागराज : शादी में दिए दो करोड़ फिर भी बेटी से मारपीट, दर्ज कराई रिपोर्ट
सिविल लाइंस में व्यापारी सुभाष केसरवानी ने अपनी बेटी शैव्या की शादी देवरिया के रहने वाले पल्लव गुप्ता के साथ तय की थी। पल्लव और उसके परिवार का नेपाल के लुंबिनी में होटल है। 16 अप्रैल 2021 को लुंबिनी में दोनों की सगाई हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस के व्यापारी सुभाष केसरवानी ने अपनी बेटी की शादी में दो करोड़ से अधिक का दहेज दिया लेकिन ससुरालवालों ने फिर भी बेटी के साथ मारपीट की। शादी के तुरंत बाद विवाद तब शुरू हुआ जब ससुराल वालों ने एक करोड़ और मांगे। पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सिविल लाइंस में व्यापारी सुभाष केसरवानी ने अपनी बेटी शैव्या की शादी देवरिया के रहने वाले पल्लव गुप्ता के साथ तय की थी। पल्लव और उसके परिवार का नेपाल के लुंबिनी में होटल है। 16 अप्रैल 2021 को लुंबिनी में दोनों की सगाई हुई। शैव्या की तहरीर के मुताबिक सगाई में 15 लाख खर्च किए गए थे। 13 दिसंबर 2021 को शादी हुई। शादी के पहले ही कोरोना से होटल व्यवसाय में घाटा बताकर ससुरालवालों ने दहेज के दो करोड़ नकद ले लिए थे। इसके बाद भी शादी में 65 लाख के आभूषण, गाड़ी के लिए 50 लाख और विदाई में 10 लाख नकद दिए गए थे।
एक करोड़ और न लाने पर करने लगे प्रताड़ित
शादी के बाद जब शैव्या ससुराल पहुंची तो कुछ ही दिनों उस पर ससुरालवाले दबाव बनाने लगे कि वह अपने पिता से एक करोड़ और मांगे। उसने मना किया तो उसका मोबाइल छीन कर कोठरी में बंद कर दिया गया। तरह तरह से उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। शैव्या ने मौका पाकर पड़ोसी के मोबाइल से पिता को सारी बात बताई तो वह उसे बिदा कराकर सिविल लाइंस ले आए। इसके दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। रात में बातचीत के दौरान पल्लव ने कांटा चम्मच से उस पर हमला कर दिया।
उसे कई जगह चोटें आईं। लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस भी आ गई। हालांकि उस समय तो घर परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया। ससुराल वाले चले गए लेकिन बाद में कहा, एक करोड़ नहीं दिया तो वह शैव्या को वापस नहीं ले जाएंगे। घर वालों ने विचार विमर्श के बाद ससुराल वालों के खिलाफ सिविल लाइंस में तहरीर दी। पल्लव, उसके पिता पवन और मां रितु गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
युवती को कार ने टक्कर मारी, पति के खिलाफ रिपोर्ट
सिविल लाइंस में प्रयाग संगीत समिति के पास सड़क पार कर रही प्रिया को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्रिया ने 20 अप्रैल को अपने पति संजय कुमार सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरअसल प्रिया ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पति ने ही किसी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।