फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two children died after being buried under rubble due to falling of raw wall while playing

Prayagraj : खेलते समय कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 16 Sep 2022 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले मंगला प्रसाद शर्मा का छह वर्षीय बेटा अमित कुमार शर्मा और ननिहाल आई पांच वर्षीय श्रेया पुत्री अभयराज निवासी परवेजाबाद थाना उतरांव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पास के ही हरिशंकर के कच्चे मकान के बगल खेल रहे थे।

विज्ञापन
Two children died after being buried under rubble due to falling of raw wall while playing
छतौना में दो बच्चों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्जर कच्ची दीवार अचानक ढह जाने से पास में खेल रहे दो मासूमों की दबकर मौत हो गई।  ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों मासूूम बच्चों के शवों को बाहर निकाला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डीएम, एसएसपी, एसपी गंगापार कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन



सरायममरेज थाना क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले मंगला प्रसाद शर्मा का छह वर्षीय बेटा अमित कुमार शर्मा और ननिहाल आई पांच वर्षीय श्रेया पुत्री अभयराज निवासी परवेजाबाद थाना उतरांव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पास के ही हरिशंकर के कच्चे मकान के बगल खेल रहे थे। इसी बीच र्जर कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में खेल रहे दोनों बच्चे दब गए। 

विज्ञापन

दीवार ढहते ही बगल में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के दौड़े। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों मासूम बच्चों के शवों को बाहर निकाला और पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हजारों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी संजय खत्री के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल के अलावा उपजिलाधिकारी हंडिया रमेश कुमार मौर्य कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने मासूमों  के परिजनों को सांत्वना देते हुए चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद देने की बात कही। 

ननिहाल आई थी मासूम श्रेया 
जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबकर मृतक मासूम बच्ची श्रेया शर्मा (5) पुत्री अभयराज उतरांव थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव की रहने वाली है। वह अपनी मां मधू शर्मा एवं भाई-बहनों के साथ पांच माह पहले छतौना गांव स्थित अपने नाना हरिशंकर शर्मा के घर आई हुई थी। मधू शर्मा के दो बेटियां एवं एक बेटा है। श्रेया सबसे छोटी थी। बताते हैं कि कुछ ही दिन में वह परवेेजाबाद जाने वाली थी, लेकिन किसी को क्या मालूम था कि वह हादसे की शिकार हो जाएगी। 

विज्ञापन

... और बच गई बड़े बेटे आयुष की जान 
फूलपुर। कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो मासूमों की हुई मौत के पहले मंगला प्रसाद शर्मा के मृतक बेटे अमित शर्मा (6) और बड़े बेटे आयुष (8) तथा मृतक श्रेया तीनों खेल रहे थे। संयोग ही था कि चंद मिनट पहले ही आयुष उनके पास से उठकर अभी दस कदम भी नहीं पहुंचा था कि अचानक दीवार भर-भराकर ढह गई ।  अमित और श्रेया मलबे में दब गए जबकि आयुष की जान बच गई। लोग इसे ईश्वर का शुक्र ही मान रहे हैं। 

मृतक मासूम श्रेया व अमित के परिजनों को मिलेंगे चार चार लाख 
फूलपुर। सरायममरेज के छतौना गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी संजय खत्री ने मृतक दोनों मासूमों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन देते हुए एसडीएम हंडिया को निर्देशित किया और कहा कि पुलिस प्रशासन हादसे का शिकार हुए बच्चों के परिजनों के साथ हैं, उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस भी बधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed