{"_id":"62aa06bd3c9c7616e92184f9","slug":"two-brothers-of-a-relationship-who-went-to-bathe-merged-in-the-ganges-there-was-chaos-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : स्नान करने गए रिश्ते के दो भाई गंगा में समाए, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : स्नान करने गए रिश्ते के दो भाई गंगा में समाए, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 15 Jun 2022 09:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:50 PM IST
सार
दुमदुमा गांव निवासी सौरभ यादव (16) पुत्र पारसनाथ यादव स्थानीय स्कूल मे इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मंगलवार को बाहरपुर स्थित अपनी बुआ के घर गया था। मंगलवार को ही उसकी दूसरी बुआ का बेटा अनुज यादव (18) पुत्र तुलसीराम निवासी जुड़ईपुर भी आ गया था।
विज्ञापन
डूबना
- फोटो : social media
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव स्थित गंगाघाट पर नहाने गए दो फुफेरे बुधवार को डूब गए। दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए थे। शोरगुल होने पर आस पास के लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला लेकिन उनकी सांसें थम गईं थीं। घर वालों को सूचना नहीं दी। घटना से दोनों के घरों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
दुमदुमा गांव निवासी सौरभ यादव (16) पुत्र पारसनाथ यादव स्थानीय स्कूल मे इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मंगलवार को बाहरपुर स्थित अपनी बुआ के घर गया था। मंगलवार को ही उसकी दूसरी बुआ का बेटा अनुज यादव (18) पुत्र तुलसीराम निवासी जुड़ईपुर भी आ गया था। बुधवार की सुबह सौरभ और अनुज दोनों बाहरपुर गंगाघाट पर स्नान के लिए चले गए। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचा तो आस पास काम कर रहे किसानों ने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन
दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थीं। इसके बाद भी घर वाले उन्हें लेकर पास के अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में दोनों के मां-बाप तथा परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया था। सौरभ और अनुज के घर वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। सैदाबाद चौकी इंचार्ज ने बताया कि घर वालों ने कोई सूचना नहीं दी थी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन