फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two brothers attacked for opposing tying animals on the way, one dead

रास्ते में जानवर बांधने का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला, एक की मौत

Sat, 08 Aug 2020 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked for opposing tying animals on the way, one dead
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्तेपर जानवर बांधने से मना करने पर पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दो सगे भाइयों पर लोहे की राड, चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात की है। 
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के टकटैयागांव निवासी भगवत गुप्ता अपने पशुओं को गांव के आम रास्ते पर बांधते हैं। जिससे आने-जाने वाले पड़ोसियों को दिक्कत होती थी। जिसको लेकर पड़ोसी बाबादीन पटेल के लड़के संजय कुमार और अनिल कुमार ने कई बार रास्ते पर जानवर बांधने से मना कर चुके थे और इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति पहले से चली आ रही थी ।शुक्रवार को रात 8 बजे के दौरान दोनों परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसे लेकर भगवत गुप्ता, उसकी पत्नी, लड़का ओम प्रकाश और बेटी शांती देवी ने अपने घर से लोहे की राड, चाकू व धारदार हथियार से बाबादीन के सात पुत्रों में दूसरे नंबर के बेटे संजय कुमार पटेल (28)  व पांचवें नंबर के बेटे अनिल कुमार पटेल (22) पर हमला कर दिया। दोनों के सिर पर लोहे की राड से कई बार वार किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद हमलावर पक्ष की महिलाओं ने जमीन पर पड़े दोनों भाइयों को चाकू से गोदना शुरू कर दिया। वह दोनों भाई चीखते रहे और दोनों महिलाएं उन्हें गोदती रहीं। जब उनके घरवाले दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें छोड़ा। दोनों भाइयों को घायलावस्था में परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में छोटे भाई अनिल की मौत हो गई।


संजय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पिता बाबा दीन की तहरीर पर पुलिस ने भगवत गुप्ता, उकसे बेटे ओम प्रकाश, उसकी पत्नी एवं बेटी शांति देवी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर पंजीकृत किया है। गांव में तनाव व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed