{"_id":"5f2ebee98ebc3e3ccb1d0af4","slug":"two-brothers-attacked-for-opposing-tying-animals-on-the-way-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में जानवर बांधने का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में जानवर बांधने का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला, एक की मौत
Sat, 08 Aug 2020 08:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्तेपर जानवर बांधने से मना करने पर पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दो सगे भाइयों पर लोहे की राड, चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात की है।
करछना थाना क्षेत्र के टकटैयागांव निवासी भगवत गुप्ता अपने पशुओं को गांव के आम रास्ते पर बांधते हैं। जिससे आने-जाने वाले पड़ोसियों को दिक्कत होती थी। जिसको लेकर पड़ोसी बाबादीन पटेल के लड़के संजय कुमार और अनिल कुमार ने कई बार रास्ते पर जानवर बांधने से मना कर चुके थे और इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति पहले से चली आ रही थी ।शुक्रवार को रात 8 बजे के दौरान दोनों परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसे लेकर भगवत गुप्ता, उसकी पत्नी, लड़का ओम प्रकाश और बेटी शांती देवी ने अपने घर से लोहे की राड, चाकू व धारदार हथियार से बाबादीन के सात पुत्रों में दूसरे नंबर के बेटे संजय कुमार पटेल (28) व पांचवें नंबर के बेटे अनिल कुमार पटेल (22) पर हमला कर दिया। दोनों के सिर पर लोहे की राड से कई बार वार किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
उसके बाद हमलावर पक्ष की महिलाओं ने जमीन पर पड़े दोनों भाइयों को चाकू से गोदना शुरू कर दिया। वह दोनों भाई चीखते रहे और दोनों महिलाएं उन्हें गोदती रहीं। जब उनके घरवाले दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें छोड़ा। दोनों भाइयों को घायलावस्था में परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में छोटे भाई अनिल की मौत हो गई।
संजय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पिता बाबा दीन की तहरीर पर पुलिस ने भगवत गुप्ता, उकसे बेटे ओम प्रकाश, उसकी पत्नी एवं बेटी शांति देवी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर पंजीकृत किया है। गांव में तनाव व्याप्त है।