फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two boys drowned in ponds in mauaima crime news updates

प्रयागराज : रिश्तेदार के यहां शादी में आए दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 21 Jul 2022 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

मऊआइमा बाजार के मोहल्ला अबु हलीम पट्टी निवासी बब्बू के लड़के की शादी थी। बारात बृहस्पतिवार को जानी थी। इसके लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही थी। घर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार भी पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे शादी में आए दो किशोर मोहम्मद मेहन (17) पुत्र इकबाल निवासी जलालपुर थाना फुलपुर प्रयागराज और मोनिस उर्फ कैफ (17)  पुत्र नौशाद निवासी चिकनी तालाब कोतवाली भदोही नहाने के लिए मऊआइमा के ईदगाह तालाब पर चले गए।

विज्ञापन
two boys drowned in ponds in mauaima crime news updates
Prayagraj News : दो किशोरों के तालाब में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमपुर ईदगाह के निकट तालाब में नहाते समय बृहस्पतिवार दिन में दो किशोर डूब गए। उन्हें बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों अबूहलीम पट्टी स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी में आए थे। शव देखते ही परिजन बिलख उठे। शादी के घर में मातम छा गया। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद बारात रोक दी गई। 

विज्ञापन



अबूहलीम पट्टी मोहल्ले के गुलाम रसूल उर्फ बब्बू के बेटे शमशाद की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात हंडिया जानी थी। सुबह से ही तमाम जगहों से रिश्तेदार घर आने लगे थे। शमशाद की मौसी का बेटा मो. कैफ 16 पुत्र नौशाद निवासी चिकनी तालाब, बाजार सलामत खान, भदोही एवं मो. मैहन 15 पुत्र मो. इकबाल निवासी सेमरा जलालपुर थाना फूलपुर भी आए थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों आजमपुर ईदगाह के पक्का तालाब में नहाने लगे। इस दौराना दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

two boys drowned in ponds in mauaima crime news updates
Prayagraj News : तालाब में दो युवकों के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सीओ सोरांव सुधीर कुमार, मऊआइमा पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पहुंची। लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई थी। तब तक सूचना पर घर वाले पहुंच गए थे। दोनों किशोरों के शव देखकर घर वाले बिलखते रहे। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी लेकिन घर वाले नहीं माने। पुलिस ने दोनों उन्हें सौंप दिए। कैफ और मैहन की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। घरवालों ने आपसी सहमति से बारात रोक दी। जल्द ही दूसरी तारीख निर्धारित की जाएगी। 

दोनों परिवारों में हाहाकार, शव से लिपटकर रोते रहे परिजन 
तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत के बाद परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे। मो. मैहन घर का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत पर पिता इकबाल, मां नसरीन बानो बदहवास हो गए थे। वे शव से लिपटकर रोते रहे। इधर मोनिस उर्फ मो. कैफ की मां सलमा बानो एवं पिता नौशाद आलम के आंसू भी रुक नहीं रहे थे। 


दो किशोरों की मौत के बाद नहीं गईं बारात, तिथि बढ़ी
शादी में शामिल होने आएं दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जिसको लेकर मऊआइमा कस्बा मोहल्ला अबूहलीम पट्टी गुलाम रसूल ने अपने पुत्र शमशाद की बारात ले जाने से इंकार कर दिया। वहीं शादी की तिथि को बढ़ाने की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि घटना को लेकर लोगों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed