{"_id":"6387ad57f8603211af66f83d","slug":"two-arrested-with-fake-cigarettes-of-international-brand-worth-5-90-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की 5.90 करोड़ की नकली सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की 5.90 करोड़ की नकली सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 01 Dec 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:51 AM IST
सार
जांच पड़ताल में पता चला कि यह सिगरेट नकली है जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर में बनाया गया था और आंध्र प्रदेश में ले जाकर पेरिस ब्रांड के नाम से ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। पुलिस ने यह भी बताया कि मूल रूप से पेरिस ब्रांड मलेशिया व इंडोनेशिया का ब्रांड है।
Prayagraj News : अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नकली सिगरेट के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ब्रांड की नकली सिगरेट बनाकर तस्करी के खेल का भंडाफोड़ करते हुए एसओजी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5. 90 करोड़ की नकली सिगरेट भी बरामद की गई है। यह सिगरेट बिहार के मुजफ्फरपुर से आंध्र प्रदेश ले जाई जा रही थी। पकड़े गए लोगों में ट्रक चालक सत्यनारायण निवासी गुंटुर आंध्र प्रदेश और उसका साथी अल्ला नबी निवासी गुंटुर आंध्र प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थरवई में गारा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया तलाशी में ट्रक से पेरिस ब्रांड के 29,70,000 पीस सिगरेट बरामद हुए। जांच पड़ताल में पता चला कि यह सिगरेट नकली है जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर में बनाया गया था और आंध्र प्रदेश में ले जाकर पेरिस ब्रांड के नाम से ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। पुलिस ने यह भी बताया कि मूल रूप से पेरिस ब्रांड मलेशिया व इंडोनेशिया का ब्रांड है। दोनों आरोपियों को थरवई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।