फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tuition teacher raped a minor, police registered a case and started searching

Prayagraj : ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 Mar 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

कर्नलगंज में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जानकारी पर मां ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tuition teacher raped a minor, police registered a case and started searching
rape - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नलगंज में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जानकारी पर मां ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कटरा में रहने वाली छात्रा 15 वर्ष की है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि उसकी गली में ही सिद्धांत मिश्रा निवासी कटरहिया बाजार, रायबरेली किराये पर कमरा लेकर रहता है और तैयारी करता है। वह उनकी बेटी को ट्यूशन भी पढ़ाता था। आरोप है कि उसने एक दिन दुष्कर्म किया और फिर आए दिन ऐसा करने लगा। अश्लील वीडियो भी बना लिया। पांच जनवरी को शाम सात बजे उसने फोन कर बेटी को बुलाया। उसने मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा डर गई।
विज्ञापन


एक दिन छात्रा की छोटी बहन ने शिक्षक को अश्लील हरकत करते देख लिया। घर आकर उसने सारी बात बताई तो परिवार वाले स्तब्ध रह गए। विरोध करने पर आरोपी ने धमकाया। कहा कि शिकायत की तो जान से मार दी जाओगी। कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने को धमकाया

कर्नलगंज में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का भी मामला सामने आया है। नैनी निवासी युवती 28 वर्षीय युवती का आरोप है कि ऑनलाइन उसकी जान पहचान अभिषेक द्विवेदी निवासी सिंगरौली मप्र से हुई। इसके बाद वह शहर आकर मिलने लगा और मम्फोर्डगंज में अपने फुफेरे भाई के कमरे में ले जाकर घंटों बात करता।

सितंबर 2020 में नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का वादा किया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद शादी के लिए कहने पर इन्कार कर दिया। 25 फरवरी को कहा कि कहीं और शादी कर लो, इसका खर्च वह देगा। ज्यादा दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी का भाई व पिता भी धमकी दे रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed