फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tuition teacher did obscene act with innocent Pratapgarh news

प्रयागराज : ट्यूशन टीचर ने मासूम से की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

रोज की तरह दोनों बच्चियां छह दिसंबर को भी ट्यूशन पढ़ने गई थीं। इसी दौरान बड़ी बेटी बाथरूम गई। आरोप है कि तभी सत्येंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। यही नहीं, उसने बच्ची को यह भी कहा कि वह यह बात किसी को भी न बताए। 

विज्ञापन
Tuition teacher did obscene act with innocent Pratapgarh news
बच्ची के छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा में छह साल की मासूम से ट्यूशन टीचर ने अश्लील हरकत की। बच्ची ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वह स्तब्ध रह गए। पिता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कक्षा एक की छात्रा है। उसने बताया कि पड़ोस मेें ही सत्येंद्र पांडेय किराये पर रहता है, जो एनटीपीसी में अप्रेंटिसशिप कर रहा है। शाम को वह उसकी दोनों बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाता था।

विज्ञापन



रोज की तरह दोनों बच्चियां छह दिसंबर को भी ट्यूशन पढ़ने गई थीं। इसी दौरान बड़ी बेटी बाथरूम गई। आरोप है कि तभी सत्येंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। यही नहीं, उसने बच्ची को यह भी कहा कि वह यह बात किसी को भी न बताए। पिता ने बताया कि उस रात बच्ची ने घर आकर खाना नहीं खाया। सुबह स्कूल जाने से भी मना करने लगी तो मां ने डांटकर स्कूल भेज दिया। अगले दिन यानी आठ दिसंबर को स्कूल से आने बाद बच्ची ने दोबारा खाना खाने से मना किया तो मां ने उसे पास बैठाकर इसकी वजह पूछी। 

विज्ञापन

इसके बाद बच्ची ने पूरी बात बताई तो मां स्तब्ध रह गई। पिता का कहना है कि पत्नी ने जानकारी दी तो वह आरोपी का इंतजार करने लगा। जैसे ही आरोपी आया, माता-पिता को देखते ही भाग निकला। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कैंट इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  


छेड़खानी के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
दुष्कर्म के मामले में लंबी सजा काट कर लौटे मेजा थानाक्षेत्र के एक गांव में पिता ने ही अपनी बेटी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत मां ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि आरोपी कुछ ही समय पहले लंबी सजा काट कर जेल से बाहर आया था। आरोपी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। मामले में मां की शनिवार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed