{"_id":"636e9cf982de8970e90e23e8","slug":"truck-trampled-middle-aged-in-front-of-co-office-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सीओ ऑफिस के सामने अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सीओ ऑफिस के सामने अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान
Sat, 12 Nov 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:35 AM IST
सार
अभी वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा थे कि तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कीडगंज के बैरहना में सीओ ऑफिस के सामने अधेड़ बबलू कुशवाहा (50) को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बबलू मजदूरी करता था और तालाब नवल राय मोहल्ले में रहता था। उसके बेटे मिथुन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब उसके पिता खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे।
विज्ञापन
अभी वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा थे कि तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को मर्चरी भेजा और चालक को ट्रक समेत थाने ले आई। यहां पूछताछ में पता चला कि ट्रक राजस्थान से आ रहा था। देर रात मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन