{"_id":"5cd33414bdec22073706c047","slug":"truck-driver-launches-homeguard-on-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा
Thu, 09 May 2019 01:25 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की एक्सीडेंट में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी पर आगरा से आए एक होमगार्ड रामपाल सिंह यादव को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हंडिया पीजी कॉलेज के पास एक ट्रक ने रौंद दिया। बुधवार शाम चार बजे हुए हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए साथियों ने होमगार्ड का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होमगार्ड को कुचलने वाले ट्रक ने एक प्राइवेट बस को भी टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोग भी घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। आगरा के रैपुरा अठनेरा का रहने वाला रामपाल अन्य होमगार्डों के साथ बुधवार की सुबह ही ड्यूटी पर यहां पहुंचा था। सीआरओ भानु प्रताप यादव ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को जो आयोग से मदद मिलती है, उसके अलावा भी मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। होमगार्डों की मांग थी कि रामपाल के आश्रित को नौकरी और दस लाख अतिरिक्त दिए जाएं। उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।