{"_id":"57aa440e4f1c1b8667ee579b","slug":"truck-driver-killed-bodies-found-along-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर का कत्ल, ट्रैक किनारे मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर का कत्ल, ट्रैक किनारे मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके के महरैया गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर दिलीप यादव (32) का सोमवार रात कत्ल कर दिया गया। उसका शव मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला। सिर पर जख्म था। शक है कि सिर पर गोली मारी गई थी। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस घटना में कुछ साफ नहीं हो सका।
महरैया नवाबगंज निवासी राजाराम यादव का इकलौता पुत्र दिलीप यादव (32) ट्रक चालक था। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और दो बेटियां तीन साल की खुशी और छह महीने की प्रांजल है। वह एक हफ्ते पहले ट्रक लेकर निकला था। रविवार को गुड़िया मेले वाले दिन वह घर के निकट अपने पिता को मिला और उसे पांच सौ रुपये देकर चला गया। फिर उसने सोमवार शाम अपनी पत्नी को फोन से बताया कि वह रायबरेली में है। रात तक घर आ जाएगा।
मगर वह रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर बगवा रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रैक के पास उसकी लाश पड़ी देख भीड़ लग गई। लोगों ने उसे पहचाना तो घर में खबर दी। पिता समेत परिवार के लोग रोते-कलपते वहां पहुंच गए। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं दिखी। पलटने पर सिर के पीछे सुराख जैसा दिखा। आशंका जाहिर की गई कि उसका कत्ल गोली मारकर किया गया था। परिवार के लोग कत्ल के पीछे कोई कारण या किसी का नाम नहीं बता सके। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने शव चीरघर भेजकर जांच शुरू की।