फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck collided, two friends died

ट्रक ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Truck collided, two friends died
Truck collided, two friends died
प्रयागराज। दारागंज स्थित जीटी जवाहर चौराहे पर बाइक से जा रहे दो दोस्तों के लिए ट्रक काल बन गया। ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक से छिटककर दूर जा गिरे और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

जीशान अहमद पुत्र गुलजार(23) झूंसी के पुरानी झूंसी कोहना का रहने वाला था। झूंसी का ही रहने वाला रिजवान अहमद उर्फ रिज्जू(25) उसका बचपन का दोस्त था। दोनों शुक्रवार को सिविल लाइंस आए थे जहां से देर रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। 11.30 बजे के करीब दोनों जीटी जवाहर चौराहे पर पहुंचे थे तभी बैरहना की ओर से आए ट्रक ने साइड से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छिटककर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और लहुलुहान हालत में दोनों को एसआरएन अस्पताल ले गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक समेत बालसन चौराहे के पास से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची दारागंज पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से सूचना दी तब जाकर उनकी शिनाख्त हुई। उधर हादसे की खबर पहुंची तो दोनों परिवारों में केाहराम मच गया। घरवाले रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां चीखपुकार मची रही। दारागंज पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed