फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck collided, Scooties CA died, driver left the truck

ट्रक ने मारी टक्कर, स्कूटीसवार सीए की मौत, ट्रक छोड़कर भागा चालक

Tue, 03 Nov 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Truck collided, Scooties CA died, driver left the truck
accident - फोटो : graphic
कीडगंज में जीटी जवाहर चौराहे पर हुए हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट बलरामचंद्र पांडेय (65) की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बलराम पुत्र कामता प्रसाद पांडेय सिविल लाइंस में नवाब युसुफ रोड स्थित संगम बिहार कॉलोनी के रहने वाले थे। सोमवार को वह पंजाब नेशनल बैंक की अलोपीबाग शाखा में ऑडिट के काम के लिए गए थे। शाम सवा छह बजे के करीब वह स्कूटी से घर लौटने लगे। तभी जीटी जवाहर पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी दौरान उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल के जरिए सूचना दी तो घरवाले आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उधर हादसे से मृतक के घर में मातम छाया रहा। उनके दो बेटों में तुषार भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जबकि एक बेटा विदेश में रहता है। जानकारी मिलने पर तमाम परिचित भी पीड़ित परिवार को ढंाढस बंधाने घर और अस्पताल में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले लागू बदलाव बना काल

हादसे में जान गंवाने वाले सीए के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में दो दिन पहले लागू बदलाव काल बन गया। दरअसल शहर में सुबह पांच से रात 10 बजे तक नो इंट्री लागू है यानी इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। हालांकि तीन दिन पहले ही नैनी-अंदावा रूट पर इस व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया था। इसके तहत इस रूट पर नो इंट्री व्यवस्था सुबह पांच से दोपहर तीन बजे तक ही प्रभावी रहेगी। इसी व्यवस्था के तहत सोमवार को भी दोपहर तीन बजे से ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया था। 

तो लगातार बना रहेगा हादसे का खतरा

उधर जानकारों का कहना है कि यह बदलाव शहरियों की जान पर भारी पड़ सकता है। इसलिए क्योंकि सुबह के बाद शाम को सडक़ों पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। झूंसी व नैनी के अधिकांश लोगों को नौकरी के सिलसिले में शहर आना पड़ता है। शाम को सभी घर लौटते हैं और ऐसे में इस दौरान नो इंट्री में छूट से हादसे का खतरा हमेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed