फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by the terror of monkeys... agitation is the only solution

Prayagraj News: बंदरों के आतंक से परेशान... आंदोलन ही समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the terror of monkeys... agitation is the only solution
विकासखंड क्षेत्र के पटना उपरहार, मिजहांपुर, पियरी, गढ़वा में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में 40 से अधिक लोग इनके शिकार हो चुके हैं। ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन न विभागीय अधिकारी सुन रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। हालात ये है कि लोग अब आंदोलन कर समस्या के समाधान की मांग करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

हंडिया-कोखराज हाईवे से जुड़े आधा दर्जन गांवों में बंदरों का आतंक है। शुक्रवार को पटना उपरहार के ग्राम प्रधान ने निजी संसाधनों से खर्च कर एक बंदर को पकड़वाया था। शनिवार को बंदरों के झुंड ने फिर हमला कर दिया। जिसमें पटना उपरहार निवासी सत्य कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके सिर में चोट आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधिकारियों, बीडीओ और वन विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों के यहां तक गए। लेकिन, किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया, बीडीओ ने साफ कहा कि ब्लॉक में बंदर पकड़ने के संसाधन नहीं हैं। वहीं, वन विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में ग्रामीणों ने आंदोलन की योजना बनाई है। उनका कहना है कि आंदोलन से ही समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
- हर दिन बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। बंदरों के झुंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। जिम्मेदारों को बंदर पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - नीरज पांडेय निवासी मिर्जहांपुर।



- बंदरों के डर से घर की महिलाएं और बुजुर्ग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। हमारी समस्या कोई सुन नहीं रहा है। आंदोलन ही समाधान का आखिरी रास्ता नजर आ रहा है। - लक्ष्मीनारायण मिश्र निवासी गढ़वा।



- बंदरों के हमले रोज बढ़ते जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष, डिप्टी रेंजर नवाबगंज से बात करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोग सहमे हुए हैं। - संतोष मिश्र निवासी पटना उपरहार।




- बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो रहे हैं। आठ हजार खर्च कर शुक्रवार को एक बंदर को पकड़वाया गया। लेकिन, दूसरे दिन बंदरों के झुंड ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। - हरिशंकर द्विवेदी निवासी पटना उपरहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed