फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triveni three days will not , Bareilly Express

तीन दिन नहीं चलेगी त्रिवेणी, बरेली एक्सप्रेस

Sat, 10 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Triveni three days will not , Bareilly Express
 बरेली यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य होने के कारण इलाहाबाद से जुड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस तीन दिन नहीं चलेंगी। इसके कारण मकर संक्रांति पर्व पर संगम स्नान की मंशा लेकर संगम नगरी आने वाले यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वजह, प्रयाग से पहले से ही दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने सिंगरौली/शक्तिनगर से बरेली को जाने वाली गाड़ी 14369/24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस 13, 14 और 15 जनवरी को निरस्त कर दिया  है। इससे यह ट्रेन 14, 15 और 16 जनवरी की भोर में इलाहाबाद और प्रयाग स्टेशन पर नहीं मिलेगी। वापसी में भी गाड़ी बरेली से सिंगरौली/शक्तिनगर जाने वाली गाड़ी 14370/24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस 14, 15 और 16 जनवरी को नहीं चलेगी। जंक्शन से सिंगरौली और शक्तिनगर जाने वालों को इससे मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बरेली से प्रयाग को आने वाली 14308 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस 14, 15 और 16 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस 13, 14 और 15 जनवरी को निरस्त रहेगी। बता दें कि 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान कर लौटने वाले यात्रियों की प्रयाग स्टेशन पर भारी भीड़ होती है। इस ट्रेन के न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed