{"_id":"5c14008ebdec2256e97546a8","slug":"triveni-s-aarti-will-bring-pm-at-the-sangam-with-the-saints-of-the-akhaas","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर अखाड़े के संतों संग पीएम उतारेंगे त्रिवेणी की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर अखाड़े के संतों संग पीएम उतारेंगे त्रिवेणी की आरती
Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को संगम नोज पर गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करेंगे। इस दौरान वह त्रिवेणी संगम की आरती उतारेंगे। पीएम के साथ इस पूजा में अखाड़ा परिषद के प्रमुख पदाधिकारी व संत भी रहेंगे। इस दौरान कुंभ की सफलता की कामना की जाएगी। पीएम के साथ पूजा -आरती के कार्यक्रम की तैयारियों पर शुक्रवार की सुबह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केसाथ चर्चा की।
प्रयागराज कुंभ के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना से पीएम संगम तट पर महाआरती करेंगे। इसके बाद वह बड़े हनुमान जी का दर्शन करने जाएंगे। सीएम से मुलाकात के बाद यह जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने दी। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद के साथ पीएम कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने का संकल्प लेंगे। संगम तट पर होने वाली पूजा आरती में पीएम के साथ राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे। इनके अलावा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री महंत हरि गिरि व सभी तेरह अखाडे़ के एक -एक प्रमुख संत शामिल होंगे। संगम तट पर गंगा-यमुना, अदृश्य सरस्वती की धारा पर पीएम के लिए 100 फीट लंबा व 24 फीट चौड़ा जेटी सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड ने शुक्रवार को तैयार कर लिया। जेटी के पास पीएम का सेफ रूम तैयार किया गया है। एसपीजी ने संगम स्थल पर बनी जेटी व अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया। पीएम के पूजा स्थल पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को कुंभ के पिछड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही चिंता जताई कि अगर कुंभ शुरू होने से पहले तक शहर की टूटी और खोदी गई सड़कें नहीं बनाई गईं तो लाखों श्रद्धालुओं का रेला चलने पर स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा। परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने भरोसा दिलाया है कि दिसंबर के अंत तक हर हाल में कुंभ के तहत स्वीकृत सभी सड़कों, चौराहों का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। संतों-भक्तों को किसी तरह की कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। दिव्य कुंभ की परिकल्पना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।