{"_id":"62547343d1dd0a0c9246bb96","slug":"triveni-express-will-not-go-to-singrauli-and-shaktinagar-for-many-days-this-month-allahabad-news-ald330725463","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगी दिक्कत : इस माह कई दिन सिंगरौली और शक्तिनगर नहीं जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगी दिक्कत : इस माह कई दिन सिंगरौली और शक्तिनगर नहीं जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन
इस माह कई दिन सिंगरौली और शक्तिनगर नहीं जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
प्रयागराज। उत्तराखंड के टनकपुर से सप्ताह में तीन दिन सिंगरौली और चार दिन शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस इस माह कई दिन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य किए जाने की वजह से प्रयागराज के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल तक चोपन से ही होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली 29 अप्रैल तक चोपन ही जाएगी, जबकि 15073 सिंगरौली-टनकपुर 12 अप्रैल से 30 अप्रैल चोपन से ही संचालित होगी। इसके अलावा 15076 टनकपुर-शक्तिनगर भी 12 से 30 अप्रैल और 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक मई तक शक्तिनगर नहीं जाएगी। इस अवधि में इसका संचालन टनकपुर से चोपन तक ही दोनों ओर से होगा। ब्यूरो
---------------------------------
सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट ट्रेन में रेलवे ने बढ़ाए दो कोच
प्रयागराज। सूबेदारगंज से सूरत के लिए चलाई जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में रेलवे ने दो कोच बढ़ा दिए हैं। पहले इस ट्रेन में 20 कोच लगाए जाने थे, लेकिन अब इसकी संख्या 22 कर दी गई है। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार ट्रेन में एसी चेयर कार के दो अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। अब इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के दस, एसएलआर के दो एवं एसी चेयर कार के दो कोच रहेंगे। ब्यूरो