फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TripleIT Assistant Engineer Gajraj Singh sacked in fake degree case

IIIT News : फर्जी डिग्री मामले में ट्रिपलआईटी के सहायक अभियंता गजराज सिंह बर्खास्त

Thu, 22 Jun 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

सहायक अभियंता गजराज सिंह को ट्रिपलआईटी में वर्ष 2008 में संविदा पर अवर अभियंता इलेक्ट्रिकल के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद मार्च 2010 में उनको अवर अभियंता इलेक्ट्रिकल के पद पर स्थायी रूप से तैनाती दी गई थी।

विज्ञापन
TripleIT Assistant Engineer Gajraj Singh sacked in fake degree case
iiit allahabad

विस्तार

फर्जी डिग्री के मामले में फंसे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी झलवा) के सहायक अभियंता गजराज सिंह को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने सत्यापन रिपोर्ट में गजराज सिंह की डिग्री को फर्जी बताया। इसके बाद जांच कमेटी की सिफारिश के बाद निदेशक प्रो. मुकुल एस सुतावने ने गजराज सिंह को बर्खास्त कर दिया। साथ ही पूरे सेवाकाल में मिले आर्थिक लाभ की रिकवरी का आदेश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


सहायक अभियंता गजराज सिंह को ट्रिपलआईटी में वर्ष 2008 में संविदा पर अवर अभियंता इलेक्ट्रिकल के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद मार्च 2010 में उनको अवर अभियंता इलेक्ट्रिकल के पद पर स्थायी रूप से तैनाती दी गई थी। उन्होंने अपने बायोडाटा में शैक्षणिक योग्यता में बैचलर आफ इंजीनियरिंग दर्ज किया था। 2018 में उनको सहायक अभियंता सिविल के पद पर तैनात किया गया।

विज्ञापन

इसके बाद उनकी डिग्री को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद था कि इलेक्ट्रिकल की डिग्री होने पर उनको सहायक अभियंता सिविल के पद पर तैनाती कैसे मिल गई। इसकी शिकायत ट्रिपलआईटी प्रशासन से होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई। संयुक्त कुलसचिव ने मई 2022 में गजराज सिंह के डिप्लोमा और बीई की डिग्री का सत्यापन कराने के लिए जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय को पत्र भेजा था।

इसके बाद पूर्व निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी पंकज मिश्र बताया कि विश्वविद्यालय से पत्र मिलने के बाद निदेशक ने सहायक अभियंता गजराज सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed