फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple IT and Yamuna Bridge to Dr. Joshi

ट्रिपल आईटी और यमुना ब्रिज डा. जोशी की ही देन

Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Triple IT and Yamuna Bridge to Dr. Joshi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे की पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को कहा डा. मुरली मनोहर जोशी ने इलाहाबाद को काफी कुछ दिया। नया यमुना पुल, ट्रिपल आईटी आदि सबकुछ डा. जोशी की ही देन है। डा. रीता जोशी ने यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


विज्ञान परिषद सभागार में भाजपा नेता सोनी भट्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यमुनापार का जो भी विकास हुआ वह मुरली मनोहर जोशी की वजह से ही हुआ। रीता बहुगुणा ने डा. जोशी के जीवनवृत्त पर आधारित एक पत्रिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में अनिल भट्ट, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, गौरव त्रिपाठी, विजय मिश्रा, राजू गर्ग, विजय श्रीवास्तव, पीयूष सिंह, लवकुश उपाध्याय, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने यमुनापार के शंकर ढाल में आयोजित एक कार्यक्रम में डा. मुरली  मनोहर जोशी के जन्मदिन के अवसर पर कंबल  भी वितरण किए। उधर विज्ञान परिषद में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में डा. जोशी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। यहां विज्ञान परिषद के प्रधानमंत्री डा. शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जब कभी शिक्षा, समाजिकता तथा सुचिता की चर्चा होगी तो उसमें डा. जोशी का नाम अवश्य लिया जाएगा। कार्यक्रम में इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, भाजपा नेता नरेंद्र देव पांडेय, शानु भट्ट, देवेंद्र नाथ मिश्र, डा. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, देवदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में सांसद श्यामाचरण गुप्ता के कार्यालय में डा. मुरली मनोहर जोशी के साथ राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। यहां सांसद के पुत्र विदुप अग्रहरि ने डा. जोशी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को भी याद किया। इस अवसर पर रजनीकांत श्रीवास्तव, रोहित  पांडेय, करण सिंह, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर साउथ मलाका में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्र के आवास में डा. जोशी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर रविंद्र मिश्र, रीता शुक्ला, अजय त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, रघुराज किशोर आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर श्री मोती लाल निषाद सेवा संस्थान की ओर से डा. जोशी के जन्मदिन पर गंगा आरती की गई। इस दौरान रिंकू निषाद, राजेश निषाद, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय विचार मंच की ओर से बैरहना स्थित परिणय गेस्ट हाउस में डा. जोशी, कल्याण सिंह के साथ पूर्व पार्षद गणेश केसरवानी का जन्मदिन मनाया गया।  यहां शैलेंद्र मधुर, नजर इलाहाबादी आदि ने काव्यपाठ किया। यहां पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed