फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   trend changed now iftar party to corona warriors

बदा तरीका, अब कोरोना योद्धाओं को इफ्तार

Tue, 19 May 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
trend changed now iftar party to corona warriors
trend changed now iftar party to corona warriors - फोटो : CITY DESK
लॉकडाउन में जहां इस बार बड़ी-बड़ी इफ्तार पार्टियां नहीं हो पा रही हैं। मस्जिदों, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां लजीज पकवान के रूप में इफ्तारी भेजना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में धर्मगुरुओं की सलाह पर रमजान में इफ्तार का तरीका बदला है। अब रिश्तेदारों, परिचितों की बजाए कोरोना योद्धाओं को पैक इफ्तार भेजी जा रही है।
विज्ञापन

आमतौर पर रोजा इफ्तार में बड़ी -बड़ी दावतें होती रही हैं। चाहे वह राजनीतिज्ञ हों या समाजसेवी या फिर उद्योगपति, सामूहिकता पर रोक की वजह से इस बार कौमी एकता के लिए इफ्तार पार्टियां नहीं हो पा रही हैं। पहले जहां इफ्तार की दावतों के लिए होटलों, अतिथिगृहों में जगह मिलनी मुश्किल होती थी, वहीं इस बार लॉकडाउन में दोस्तों, परिचितों को भी इफ्तार भेजना मुश्किल हो गया है। ऐसे में इस्लामिक धर्मगुरुओं ने इफ्तार भेजने केतरीके में बदलाव करने के लिए कहा है। सुल्तान-ए-मिल्लत हजरत सुल्तान अजीज का कहना है के रिश्तेदारों, दोस्तों के घर इफ्तार पहुंचाने का सिलसिला इस बार नहीं बन पा रहा है। ऐसे में इस परंपरा को कायम रखने के लिए रोजेदारों व कौम के लोगों को कोरोना योद्धाओं को पैक इफ्तार के व्यंजन भेजने चाहिए।
विज्ञापन

अपने क्षेत्र के सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, बिजली कर्मी और सबसे बेहतर पुलिसकर्मी जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन इसी तरह शीशे वाली मस्जिद के मौलाना कादिर अहमद ने भी कोरोना योद्धाओं को इफ्तार भेजने की सलाह दी है। धर्म गुरुओं के संदेशों पर लोगों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। अब लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात कोरोना योद्धाओं को और सफाई कर्मियों को इफ्तार भेंट की जा रही है। उनके लिए लजीज व्यंजनों के साथ ठंडे पानी के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि ईद की खुशी हासिलल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed