फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trapped in the clutches of the police shoot past Rupchandra

पुलिस को छकाने के बाद शिकंजे में फंसा रूपचंद्र

Sat, 31 Oct 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पत्नी से अवैध संबंध के शक में जीजा विनोद तिवारी का कुल्हाड़ी  से काटकर कत्ल के मुख्य आरोपी रूपचंद्र को सिविल लाइंस पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसे सिविल लाइंस बस अड्डे के पास से शुक्रवार देररात पुलिस ने पकड़ा है। हत्या के बाद वह पत्नी को मायके छोड़ने के बाद दिल्ली और लखनऊ भाग निकला था।
विज्ञापन


सिविल लाइंस की रहने वाली रेलवे में खलासी गायत्री पाल के पति विनोद की तिवारी सोमवार रात घर में कुल्हाड़ी से काटक र हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से विनोद का साला रूपचंद्र फरार चल रहा था। जबकि घटना से पहले वह घर में पत्नी के साथ मौजूद था। मृतक विनोद के पिता ने रूपचंद्र समेत दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मुख्यआरोपी रूपचंद्र की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को वह स्कूटी नए यमुना पुल पर मिली। जिसे लेकर हत्या के बाद रूपचंद्र फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में ससुराल कुंडा, मुट्ठीगंज, नैनी समेत कई इलाकों पर दबिश दी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। शुक्रवार देररात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की रूपचंद्र सिविल लाइंस बस अड्डे के पास मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed