{"_id":"60df5e6d8ebc3ed6662eac64","slug":"trapped-in-friendship-girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में दगा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती में दगा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Sat, 03 Jul 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट व कर्नलगंज में रहने वाली दो युवतियों को दोस्ती में दगा मिला। एक मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला दोस्त बाद में अपनी बात से मुकर गया और धमकी दी। दूसरे मामले में अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ की गई। पु़लिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कैंट में रहकर तैयारी करने वाली छात्रा मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली है। उसने बताया कि पांच वर्ष पहले वह पीसीएस की तैयारी के दौरान कोचिंग में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी निवासी अनल श्रीवास्तव से हुई। आरोप है कि अनल के कहने पर ही उसने कैंट में किराये पर कमरा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन बाद में मुकर गया।
दो दिन पहले वह उसके पास गई तो गालीगलौज करते हुए धमकाया। दूसरा मामला कर्नलगंज का है। मम्फोर्डगंज निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि सिलाई सीखने जाने के दौरान बुटिक में उसकी मुलाकात बादल खान से हुई। जो नंबर लेकर उससे बात करने लगा। धोखे से फोटो भी खींच ली और अब बार-बार बात करने को मजबूर करता है। राह चलते छेड़छाड़ और विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।